Chandra Grahan 3 March 2026 LIVE: आज दिखेगा Blood Moon, भारत में कब और कितनी देर दिखेगा चंद्र ग्रहण, जानें प्रभाव

Chandra Grahan 3 March 2026 LIVE: 3 मार्च 2026 के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा जब भारत में चंद्रमा का उदय होगा तब वह पहले से ही ग्रहण की अवस्था में रहेगा। लेकिन भारत के अधिकांश हिस्सों में सूर्यास्त के समय चंद्रमा उदय के आसपास ग्रहण का अंतिम चरण ही दिखाई देगा

पंचांग के अनुसार, यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लग रहा है। भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण दोपहर के 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा, लेकिन उस समय भारत में चंद्रमा दिखाई नहीं देगा. भारत में चंद्रमा का उदय शाम लगभग 6:20 से 6:35 बजे के बीच होगा और उसी समय ग्रहण का अंतिम चरण चल रहा होगा. ग्रहण करीब 6:46 से 6:47 बजे के बीच समाप्त हो जाएगा. यानी भारत में यह चंद्र ग्रहण केवल 15 से 20 मिनट के लिए ही दिखाई देगा ।

Chandra Grahan का असर सभी राशियों एवं व्यक्तियों पर पड़ सकता है । इसलिए ग्रहण के समय भगवान का चिंतन करना एवं मंत्र जाप करना अति आवश्यक है ।

Chandra Grahan 3 March 2026 LIVE:  भारत में आज कहां नजर आएगा चंद्र ग्रहण?

साल का पहला चंद्र ग्रहण दिल्ली-एनसीआर, चेन्नई, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, हैदराबाद, पटना, भुवनेश्वर, शिलॉन्ग, कोहिमा, गुवाहाटी, इम्फाल और ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और पश्मिच बंगाल में दिखाई दे सकता है।

Chandra Grahan 3 March 2026 LIVE:सूतक काल क्या होता है?

हिंदू धर्म में सूतक उस अवधि को कहा जाता है जो ग्रहण शुरू होने से कुछ घंटे पहले लगती है और ग्रहण समाप्त होने तक रहती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह समय सामान्य दिनों की तुलना में संवेदनशील माना जाता है, इसलिए इस दौरान कुछ नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है।

सूतक की गणना ग्रहण के प्रकार पर निर्भर करती है. यदि चंद्र ग्रहण है, तो सूतक ग्रहण शुरू होने से ठीक 9 घंटे पहले लग जाता है. वहीं, सूर्य ग्रहण के मामले में यह अवधि 12 घंटे पहले से मानी जाती है। यानी अगर चंद्र ग्रहण शाम 6 बजे शुरू हो रहा है, तो सूतक सुबह 9 बजे से प्रभावी माना जाएगा. जैसे ही ग्रहण समाप्त होता है, सूतक भी स्वतः खत्म हो जाता है।

आज यानी 3 मार्च को सुबह 6:23 बजे से सूतक काल शुरू हो चुका है। सूतक काल के दौरान सभी मंगलकारी कार्य वर्जित हो जाते हैं और मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाएंगे. इसके अलावा कुछ अन्य काम भी नहीं करने की सलाह दी जाती है. जैसे-

सूतक काल में भोजन बनाना, खाना, पूजा-पाठ, हवन, यज्ञ, नए कार्य की शुरुआत या बड़े निवेश वगैरह करने से बचना चाहिए. इस समय नुकीली वस्तुओं जैसे चाकू, कैंची वगैरह का भी उपयोग नहीं करना चाहिए. ग्रहण के दौरान तेल नहीं लगाना चाहिए. बाल और नाखून काटने से भी बचना चाहिए।

Chandra Grahan 3 March 2026 LIVE:चंद्र ग्रहण के समय कौन से उपाय करने चाहिए ।

ग्रहण के समय भोजन में तुलसी के पत्ते डालने को शुभ माना जाता है. मान्यता है कि ऐसा करने से भोजन शुद्ध रहता है. ऐसे में अगर घर में पका हुआ भोजन है, तो उसमें कुछ तुलसी के पत्ते डालकर ढ़क कर रख दें इससे आपके खाने मे ग्रहण का असर नहीं पड़ता है । ग्रहण के समय कोई भी ताज़ा भोजन पकाके नहीं खाना चाहिए ।

Chandra Grahan 3 March 2026 LIVE:गुरुमुख वालों के लिए आवश्यक नियम

Chandra Grahan के समय गुरुमुख वालों को विशेष रूप से अधिक ध्यान देना चाहिए क्युकी इसका पालन न करने से बड़ा दोष लगने की संभावना बढ़ जाती है । इसलिए यदि हो सके तो वे लोग खासकर भोजन पानी का सेवन न करे । अगर आप बीमार है तो आप इस दोष के लिए माफी मांग के भोजन इत्यादी ग्रहण कर सकते है ।

Chandra Grahan के समय गुरुमुख वाले लोगों के लिए नहाना पूजा पाठ करना पूर्ण रूप से वर्जित है । इन सब बातों का ध्यान रखके आप होने वाले दोष से बच सकते है ।

3 march -जानिए सोने के दाम live

Leave a Comment